सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मार्च, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शिवलिंग क्या है? शैव सम्प्रदाय क्या है? शिव के दस अवतार? क्या शिवलिंग में रेडिएशन होता है?

शिवलिंग क्या है ?  शैव सम्प्रदाय क्या है ?  शिव के दस अवतार?  क्या शिवलिंग में रेडिएशन होता है ? शैव संप्रदाय ;   हिंदू धर्म की 4 प्रमुख संप्रदायों में से एक है। शैव सिद्धांत जो शैव संप्रदाय की प्रमुख परम्पराओं में से एक है उसमें भगवान शिव की 3 परिपूर्णताएँ: परशिव , पराशक्ति और परमेश्वर बताई गई हैं। शिवलिंग का ऊपरी अंडाकार भाग परशिव का प्रतिनिधित्व करता है व निचला हिस्सा यानी पीठम् पराशक्ति का प्रतिनिधित्व करता है।    परशिव परिपूर्णता में भगवान शिव मानव समझ और समस्त विशेषताओं से परे एक परम् वास्तविकता है। इस परिपूर्णता में भगवान शिव निराकार , शाश्वत और असीम है। पराशक्ति परिपूर्णता में भगवान शिव सर्वव्यापी , शुद्ध चेतना , शक्ति और मौलिक पदार्थ के रूप में मौजूद है। पराशक्ति परिपूर्णता में भगवान शिव का आकार है परन्तु परशिव परिपूर्णता में वे निराकार हैं।      सामान्यतः पत्थर , धातु व चिकनी मिट्टी से बना स्तम्भाकार या अंडाकार शिवलिंग भगवान शिव की निराकार सर्वव्यापी वास्तविकता को दर्शाता है। भगवान शिव का प्रतीक शिवलिंग - सर्वशक्तिमान निराका...